गाजीपुर आसपास गाज़ीपुर न्यूज़ चर्चा ताज़ा खबर

खरमास खत्म, अब शादियां ही शादियां, जाने कब-कब है शुभ मुहूर्त

गाजीपुर:खरमास समाप्त होने के साथ ही इसी महीने से शहनाइयों की धुन सुनाई देने लगेगी। जनवरी महीने में छह और फरवरी में शादी के 11 शुभ मुहूर्त हैं। शहर के ज्योतिष पं.प्रभात मिश्र व आचार्य पं.दिलीप मिश्र ने हृषिकेश पंचांग का हवाला देते हुए बताया कि जनवरी से लेकर फरवरी तक विवाह के कुल 17 मुहूर्त हैं। 19 फरवरी के बाद फरवरी व मार्च में विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं हैं। वहीं 2022 में दिसंबर तक कुल 83 वैवाहिक मुहूर्त हैं। 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी। इसी के साथ चातुर्मास प्रारंभ हो जाएगा। इसके कारण शादी-विवाह समेत मांगलिक कार्याें पर विराम लग जाएगा। चार नवम्बर को देवोत्थान एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन से विवाहादि मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।

पं.प्रभात मिश्र बताते हैं मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण होते हैं। उत्तरायण देवताओं का दिन है। मान्यताओं के अनुसार उत्तरायण में मृत्यु होने से मोक्ष प्राप्ति की संभावना रहती है। दिसंबर से जनवरी तक का एक महीना का समय खरमास होता है और खरमास में मांगलिक काम करने की मनाही होती है, लेकिन मकर संक्रांति के साथ ही शादी-ब्याह, मुंडन, जनेऊ और नामकरण जैसे शुभ काम की शुरुआत हो जाती है। धार्मिक महत्व के साथ ही इस पर्व को लोग प्रकृति से जोड़कर भी देखते हैं जहां रोशनी और ऊर्जा देने वाले भगवान सूर्य देवता की पूजा की जाती है। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर विष्णु भगवान की पूजा का भी विधान है। शास्त्रों और पुराणों में कहा गया है कि माघ मास में नित्य तिल से भगवान विष्णु की पूजा करने वाला पाप मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त करता है।जनवरी में 22, 23 और 24 को शादी के लिए शुभ मुहूर्त है। वहीं फरवरी महीने में चार से 19 तक आधा दर्जन से अधिक शुभ मुहूर्त हैं।

जनवरी – 19, 21, 22, 25, 28, 29

फरवरी- 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 16, 17, 18, 19

अप्रैल-15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 27

मई – 2, 3, 7, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 31

जून- 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 21, 22, 23

जुलाई- 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9

नवंबर- 24, 25, 26, 27, 28

दिसंबर- 2, 3, 4, 7, 8, 9, 13, 14, 15