ताज़ा खबर

गंगा का जलस्तर में वृद्धि

गंगा और यमुना के प्रवाहपथ पर होने वाली मूसलधार बारिश का असर काशी में दिखने लगा है। बीते 36 घंटों में गंगा के जलस्तर में 02.18 मीटर बढ़ाव दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार की सुबह बनारस में गंगा का जलस्तर 61.12 मीटर था। जबकि शुक्रवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 59.66 मीटर था। इस हिसाब से 24 घटों में काशी में गंगा के जलस्तर में 01.46 मीटर की वृद्धि हुई थी। गंगा में बढ़ाव छह सेमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से जारी है। शनिवार की रात आठ बजे तक जलस्तर 72 सेमी. और बढ़ गया। जलस्तर में रातों रात हुई वृद्धि ने तीर्थपुरोहितों और नाविकों की चिंता बढ़ा दी।

अहिल्याबाई घाट से दशाश्वमेध घाट के बीच तीर्थ पुरोहितों को अपनी-अपनी चौकियां हटा कर घाट के ऊपरी हिस्से में रखीं। जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार को देखते हुए गंगोत्री सेवा समिति और गंगा सेवा निधि की ओर से गंगा आरती स्थल पर की गई छतरी नुमा साज-सज्जा को हटाने में दोनों ही संस्थाओं के सदस्य पूरे दिन व्यस्त रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *