चर्चा ताज़ा खबर प्रादेशिक

कानपुर मुठभेड़: बदमाशों ने पुलिस पर किया हमला,DSP समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश में गई पुलिस पार्टी पर बीती रात हमला बोल दिया गया। अपराधियों की ओर घात लगाकर की गई फायरिंग में 8 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं। एनकाउंटर जारी है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए विकास दुबे के तीन साथियों को मार गिराया है। विकास दुबे की तलाश की जा रही है। घटनाक्रम बीती रात 1 बजे बिकरु गांव का है। गोलीबारी में बिल्हौर के सीओ देवेंद्र मिश्र समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हुए हैं। विकास दुबे पर 2003 में श्रम संविदा बोर्ड के चेयरमैन संतोष शुक्ला की हत्या का आरोप लगा था। इसमें वह बरी हो गया था।यूपी के डीजीपी के अनुसार, विकास दुबे के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने गए थी। पुलिस पहुंचा तो पहले से JCB लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है और फिर उस पास के घरों की छतों से पुलिस पर हमला किया गया।
विकास दुबे पर 60 से ज्यादा आपराधिक केस हैं। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। गुरुवार को सूचना मिली की विकास दुबे अपने साथियों के साथ बिकरु गांव में छिपा है। पुलिस दल बनाकर तलाश में भेजा गया। पुलिस पार्टी के आने की सूचना विकास दुबे और उसके साथियों तक पहले ही पहुंच गई, जिससे वे घात लगाकर बैठ गए और मौका पाते ही फायरिंग जारी शुरू कर दी। शहीदों में डिप्टी एसपी भी शामिल हैं। चार पुलिसकर्मी जख्मी हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर है।