गाज़ीपुर न्यूज़ चर्चा ताज़ा खबर

मद्देशिया समाज ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) :मद्देशिया समाज के तत्वाधान में आयोजित कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का जोरदार स्वागत किया गया।इसके पूर्व क्षेत्र के कनुवांन गाव की बेटी मणिमंजरी राय के आत्महत्या कांड को लेकर घर शोक सवेंदना प्रकट कर  सड़क मार्ग से लखनऊ  वापस जा रहे थे।इसी बीच मद्देशिया समाज ने शहनिन्दा स्थित निजी मैरेज हाल में स्वागत कार्यक्रम किया गया। स्वागत से उत्साहित श्री लल्लू ने कहा कि मुझे इस कार्यक्रम में आकर काफी गौरवान्वित महसूस हो रहा है। समाज द्वारा मेरा सम्मान किया गया है जिसके लिए मै सदैव आभारी हूं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में समाज निरंतर प्रगति करेगा और समाज मेें एकजुटता व संगठन को मजबूत करने विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास सभी को करना चाहिए। समाज के गरीब लोगों की सहायता कर उन्हें भी आगे बढ़ाना चाहिए।हमारे समाज के लोग बहुत ज्यादा संख्या में हैं। लोकतंत्र में हिस्सेदारी अधिक संख्या में मिलनी चाहिए।वह कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है।खुशी की बात है कि आपके समाज के बीच के ही प्रदेश का नेतृत्व कर रहा है।लेकिन सबसे ज्यादा उत्पीड़न भाजपा के ही शासनकाल में हो रहा है अब समय है कि वैश्य समाज अपने आप को समझे व जाने तथा राजनीतिक भागीदारी अपने समाज के लिए निभाए। इस अवसर पर पर  नव नियुक्त कांग्रेस के  जिला सचिव जैनेश पंकज मद्देशिया को बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर मद्धेशिया समाज के रमेश गुप्ता ,युवा प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता , राकेश मद्धेशिया ,विनोद मद्धेशिया, ईश्वर दयाल ,विष्णु दयाल गुप्ता, राजेश मद्धेशिया, जालंधर गुप्ता ,मनोज गुप्ता आदि मद्धेशिया समाज के लोग थे कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश गुप्ता व संचालन प्रेमनाथ गुप्ता ने किया।