गाजीपुर आसपास गाज़ीपुर न्यूज़ चर्चा ताज़ा खबर पूर्वांचल ख़बर

27 नलकूपों का एक करोड़ से होगा जीवोउद्धार: प्रमुख अभियंता चेतन कुमार माहेश्वरी

भावरकोल: क्षेत्र के शेरपुर कला स्थित रामलीला मैदान में मुख्य अभियंता-द्वितीय, नलकूप वाराणसी के चेतन कुमार माहेश्वरी का आगमन पर ग्रामीणो ने भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर चेतन कुमार माहेश्वरी ने कहा कि जनपद के बड़ा क्षेत्रफल वाला ऐतिहासिक शहीदी धरती पर आना सौभाग्य है। जो कि इस ग्राम सभा में 27 नलकूप है। उसे एक करोड़ से जीवोद्धार कराया जाएगा।
जो नलकूप का नालिया टूटी है उसे मरम्मत कराया जाएगा।।ये इलाका बाढ़ घोषित क्षेत्र है जो हर साल बाढ़ आने से नलकूप में समस्या आ जाती है। उसमें मॉर्डन स्टार्टर लगाया जाएगा।जो मोबाइल फोन से चलित होगा। एक कर्मचारी कई ट्यूबल संचालित कर सकता है। अब तो तुरतं अधिकारियों को फोन न करके जनपद के सुदूर क्षेत्रो के नलकूपों ऑपरेटरों से दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क कर उस क्षेत्र की नलकूपो की जानकारी लेकर तुरन्त एक्शन लिया जा रहा है। और समय समय पर किसानों के साथ मंच साक्षा कर जानकारी हासिल किया जा रहा है।। आगे कहा की इस गाव के नलकुप समस्या को दूर करने में डॉ0 सजंय शेरपुरिया लगातार प्रयासरत है।उन्ही का विशेष योगदान है जो दूर क्षेत्र से मुझे आने पड़ा। और गाव के किसानों की समस्या सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। जल्दी ही यहा नलकूपों की समस्या दूर हो तेजी से कार्य होगा।

कार्यक्रम के पूर्व
मुख्य अभियंता को स्मृति चिन्ह अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। इस अवसर पर राकेश बिहारी, कमलेश , इंदुप्रकाश सिंह,पूर्व प्रधान जयप्रकाश राय, नमोनारायण राय, मुरारी राय, सुनील राय, बुच्चू उपाध्याय, सिद्धार्थ राय, पप्पू राय, दरोगा राय ,राजू राय ,अशोक राय आदि लोग थे।संचालन राजेन्द्र राय ने किया