गाज़ीपुर न्यूज़ चर्चा ताज़ा खबर

शहीदो की धरती पर मतदान का नही दिखा जोश

भांवरकोल : प्रधान पद के उप चुनाव में  ग्राम पंचायत शेरपुर में सोमवार को मतदान हुआ सम्पन्न हुआ। 20841 मतदाताओ  वाले इस ग्राम सभा में  38 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

शाम करीब छह बजे ब्लाक परिसर के स्ट्रांग रूम में मतपेटिका को जमा कराया गया। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन मुस्तैद रहा। मतगणना पांच फरवरी को होगी।
12 मतदान केंद्रों पर कुल 33 बूथ बनाए गए थे। ब्लाक परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के स्ट्रांग रूम में मतपेटिका को भेज दिया गया। उपचुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरे दिन चौकस रहा।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आर के सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी विनय गौतम, प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव सहयोगियों के साथ भ्रमण करते रहे। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात था।

शेरपुर के बूथों पर पड़े इतने वोट

: बूथ 183 पर 978 में 326, बूथ 84 पर 513 में 119, बूथ 185 पर 469 में 117, बूथ 186 पर 474 में 148, बूथ 187 पर 462 में 156, बूथ 188 पर 872 में 273, बूथ 189 पर 594 में 180, बूथ 190 पर 597 में 249, बूथ 191 पर 486 में 183, बूथ 192 पर 481 में 182, बूथ 193 पर 976 में 320, बूथ में 194 पर 900 में 285, बूथ 195 पर 476 में 220, बूथ 196 पर 345 में 139, बूथ 197 पर 672 में 169, बूथ 198 पर 491 में 170, बूथ 199 पर 580 में 204, बूथ 200 पर 540 में 191, बूथ 201 पर 582 में 214, बूथ 202 पर 544 में 185, बूथ 203 पर 601 में 196, बूथ 204 पर 579 में 159, बूथ 205 पर 652 में 262, बूथ 206 पर 657 में 269, बूथ 207 पर 687 में 371, बूथ 208 पर 637 में 362, बूथ 209 पर 443 में 218, बूथ 210 पर 440 में 196, बूथ 211 पर 690 में 234, बूथ 212 पर 688 में 367, बूथ 213 पर 677 में 310, 214 पर 591 में 326, बूथ संख्या 215 पर 573 में कुल 257 मत पड़े।