चर्चा ताज़ा खबर राष्ट्रीय

22 मार्च को देश में लागू होगा जनता कर्फ्यू: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: कोरोनो वायरस महामारी के मद्देनजर, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों को रोग से लड़ने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर विश्वास दिलाने के लिए राष्ट्र को संबोधित किया।

भारत में कोरोनावायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ती जी जा रही है। और इसको लेकर भारत सरकार तेजी से लड़ रहा है।आज उन्होंने बडा ऐलान किया की 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगेगी। जिसमे उन्होंने कहा की लोगो को इसका पालन करना होगा जिससे कोरोनोवायरस महामारी को कंट्रोल करने में बहुत मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा मैं आज प्रत्येक देशवासी से एक और समर्थन मांग रहा हूं। ये है जनता-कर्फ्यू। जनता कर्फ्यू यानि जनता के लिए, जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू। इस रविवार, यानि 22 मार्च को, सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक, सभी देशवासियों को, जनता-कर्फ्यू का पालन करना है।

मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा की आज हमें ये संकल्प लेना होगा कि हम स्वयं संक्रमित होने से बचेंगे और दूसरों को भी संक्रमित होने से बचाएंगे. इस तरह की वैश्विक महामारी में, एक ही मंत्र काम करता है- हम स्वस्थ तो जग स्वस्थ।

उन्होंने कहा की खुद का स्वस्थ बने रहना बहुत आवश्यकऐसी स्थिति में, जब इस बीमारी की कोई दवा नहीं है, तो हमारा खुद का स्वस्थ बने रहना बहुत आवश्यक है. इस बीमारी से बचने और खुद के स्वस्थ बने रहने के लिए अनिवार्य है संयम