गाज़ीपुर न्यूज़

जरुरतमंदो में मोदी किट उपलब्ध कराए

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय के उपस्थिति तथा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनील सिंह के नेतृत्व में नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू द्वारा पुर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा की प्रेरणा राजनीतिक आदर्शवाद से प्रभावित होकर लाक डाउन में जरूरत मंदो तक राशन कीट पहुँचाने का कार्य निरन्तर जारी है।
इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने भारत की एकता, सभ्यता और संस्कृति पर गर्व करते हुए विभोर होकर कविता पंक्तियों द्वारा लोगों से अपील किया कि-
” हम सब के अंदर होता है एक योद्धा, खाली उस योद्धा को जगाना है।
इस युद्ध में हर किसी को, कोरोना योद्धा बनकर दिखाना है।
हम डाक्टर नही तो क्या हुआ, जो कर सकते है वही तो करना है।”
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने अभिनव सिंह छोटू सहित सभी टीम सदस्यों को इस प्रेरणा पुर्ण, पुनीत कार्य में निरंतर लगे रहने के लिए साधुवाद दिया।
कीट तैयार करने एवं वितरण में मुख्य रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी,अविनाश सिंह सोनू, संवाद सेल के संयोजक विजय सिंह, नीरज राय , विवेक राय गाँधी, प्रिंस सिंह का स्नेह व सहयोग प्राप्त हुआ।