गाजीपुर आसपास धर्म/आस्था पूर्वांचल ख़बर प्रादेशिक शिक्षा/रोजगार

श्रीनगर में श्री शारदा शताब्दी सम्मान से विभूषित किए गए सामाजिक कार्यकर्ता ब्रज भूषण दूबे

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की उपस्थिति में शंकराचार्य स्वामी अमृतानंद देव तीर्थ महाराज ने प्रतीक चिन्ह प्रशस्ति पत्र एवम अंगवस्त्रम से किया सम्मान।
ब्रज भूषण दुबे द्वारा चलाए जा रहे रक्तदान, नेत्रदान, देहदान के अलावा विविध सामाजिक क्षेत्रों एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन जैसे उत्कृष्ट कार्य की हुई सराहना।
चुनौती को स्वीकार किया शंकराचार्य जी ने-

श्रीनगर जैसी जगह पर शंकराचार्य स्वामी अमृतानंद देव तीर्थ जी ने सफलतापूर्वक चातुर्मास किया जिसमें देश विदेश से हिंदू समाज के लोगों ने प्रतिभाग किया।चातुर्मास के दौरान काफी लोग मुस्लिम समाज से भी जुड़कर धार्मिक कार्यों को सफल बनाने में अपना योगदान किया।जगद्गुरु शंकराचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि शारदा पीठ आज भी पाक अधिकृत कश्मीर में है।
हमें भारत और पाकिस्तान की दोनों सरकारें वहां जाने एवं पूजा पाठ करने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि आज भी कश्मीर के कई मंदिर ऐसे हैं जहां लोग ना केवल पूजा पाठ करने से डरते हैं बल्कि वहां उन्हें भव्यतम तरीके से पूजा करने भी नहीं दिया जाता है।
हमने बदलाव की दिशा में इस चुनौती को स्वीकार करते हुए चातुर्मास का अनुष्ठान पूरा किया।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में तेजी से बदलाव आ रहा है।
हम ऐसी व्यवस्था करने के लिए प्रयत्नशील हैं कि देश दुनिया के लोग बिना किसी डर और भय के कश्मीर में आएं।
कश्मीर देश का मुकुट है।
हम सभी के सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते हैं।
उक्त अवसर पर डॉक्टर राजा लंगर, प्रोफ़ेसर बीना बुदकी, शेर ए कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति आदि लोग उपस्थित थे।

श्री शारदा शताब्दी सम्मान से ब्रज भूषण दूबे को अलंकृत किए जाने पर समग्र विकास इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुम्भनाथ जयसवाल, प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन योगेंद्र यादव, प्रदेश महासचिव सनाउल्लाह सन्ने भाई, युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष शोभनाथ यादव, गोपाल स्वरूप पांडे, विवेक कुशवाहा, दिवांशु पांडे, हनुमान बिंद, मनोज तिवारी, कमला यादव एवं संगठन के व्याख्याता गुल्लू सिंह यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।